द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने हाइब्रिड मल्टी एसेट एलोकेशन फंड लॉन्च किया

Nov 27 2025

ग्वालियर। पैंटोमैथ फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप के तहत भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते एएमसी में से एक, द वेल्थ कंपनी एसेट मैनेजमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, द वेल्थ कंपनी मल्टी एसेट एलोकेशन फंड लॉन्च कर रही है। यह ट्रू-टू-लेबल (पारदर्शी और भरोसेमंद) हाइब्रिड, कमोडिटी-एंकर्ड मल्टी-एसेट फंड इक्विटी फंड, डेट और कमॉडिटी को सक्रियता से संतुलित करेगा। इस तरह, यह निवेशकों को विभिन्न किस्म के बाज़ार चक्रों में लचीला और विविधीकृत पोर्टफोलियो प्रदान कर दीर्घकालिक धन सृजन में मदद करता है। नया फंड ऑफर (एनएफओ) 19 नवंबर, 2025 को खुलेगा और 3 दिसंबर, 2025 को बंद होगा।
यह फंड सक्रिय आवंटन ढांचे का पालन करता है, जिसमें विविधीकरण और मुद्रास्फीति से बचाव के लिए सोना और चांदी जैसी धातुओं, संभावित स्थिरता के लिए निश्चित आय और दीर्घकालिक धन सृजन के लिए इक्विटी का संयोजन किया गया है। हर परिसंपत्ति वर्ग विकास, संभावित स्थिरता और जोखिम-समायोजित लाभ प्रदान करने में एक विशिष्ट भूमिका निभाने का प्रयास करता है।
यह फंड अपने हाइब्रिड (मिले-जुले) स्वरूप के कारण अलग किस्म का है, जो अनुकूल कर ढांचे का लाभ उठाते हुए, विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों में गतिशील रूप से आगे बढऩे के लिए व्यापक लचीलापन प्रदान करता है। वेल्थ कंपनी मल्टी एसेट एलोकेशन फंड का लक्ष्य है, आयकर अधिनियम के तहत हाइब्रिड कराधान की आवश्यकताओं के अनुरूप परिसंपत्ति (एसेट) मिश्रण को बनाए रखना।
द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड की सुश्री अपर्णा शंकर ने एनएफओ लॉन्च के बारे में बताते हुए कहा, वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड में, हमारा मानना है कि परिसंपत्ति आवंटन दीर्घकालिक धन सृजन और संरक्षण की आधारशिला है। हम भारत के लोग हमेशा से बचतकर्ता रहे हैं, हमारे लॉकरों में सोना और हमारे परिवारों में अचल संपत्ति रही है।
वहीं उमेश शर्मा ने आगे कहा, इक्विटी और डेट के साथ कमॉडिटी को उचित स्थान देकर, हम विविधीकृत विकल्प तैयार कर रहे हैं जो सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक रूप से भी कारगर हो। हम ऐसे पोर्टफोलियो तैयार करना चाहते हैं जो हर बाज़ार चक्र में, पूरे विश्वास के साथ, अच्छा प्रदर्शन करें।