संविधान का सम्मान करते हुए उसके पालन का संकल्प लें-आशीष राठौड़
Nov 27 2025
ग्वालियर। पार्वतीबाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आशीष प्रताप सिंह राठौर मौजूद रहे। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक को संविधान का सम्मान और पालन करना चाहिए। यह दिवस संविधान निर्माताओं, विशेषकर डा. भीमराव आंबेडकर को स्मरण करने का अवसर है।
उन्होंने बताया कि कैडेट्स को नागरिक अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए ताकि देश की संप्रभुता, एकता और संस्कृति को अक्षुण्ण रखा जा सके।
कार्यक्रम के दौरान मेजर सुनील पाठक ने गुरु तेग बहादुर के अद्वितीय बलिदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्म, नैतिक मूल्यों और मानवीय एकता की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर ने अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके अनुयायी भाई मतिदास, भाई सतीदास और भाई दयालदास ने भी धर्म रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
अध्यक्षता कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डा. कमल कुमार जैन ने की। उन्होंने कहा कि सिर्फ मौलिक अधिकारों को जानना पर्याप्त नहीं, बल्कि मौलिक कर्तव्यों का पालन भी आवश्यक है, तभी राष्ट्र उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डा. वंदना सेन ने किया। अतिथियों का सम्मान भौतिकी विभागाध्यक्ष डा. संजीव चौधरी ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









