भाविप शाखा-समर्पण ने एक कन्या के विवाह मे किया सहयोग
Nov 27 2025
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने सिंकदर कंम्पू 12 बीघा शीतला कॉलोनी में एक निर्धन परिवार की कन्या नंदनी कुशवाह पिता राजेन्द्र कुशवाह जो पैर से विकलांग है। शाखा-समर्पण ने ऐसे जरूरत मंद परिवार की कन्या को विवाह मे गृहस्थ जीवन का सामान दीवान गदा चादर तकिए, ड्रेसिंग टेबल, 4 कुर्सी टेबल सैट, सिलिंग फैन, कंबल डबल, शाल,5 साड़ी, पेंट शर्ट, 1 ब्रीबकेस, 1 ट्रॉली बैग, सिगांर किट, बिछिए, डिनर सेट, कप प्लेट बाउल सैट, स्टील बाल्टी, 2 गर्म टिफिन रोटी वाले आदि सामान दिया गया।
इस मौके पर मुख्य आतिथि समीक्षा गुप्ता ने शाखा-समर्पण द्वारा जरूरत मंद परिवार की कन्या के विवाह मे सहयोग कार्य की प्रशंसा की। वहीं विशिष्ट अतिथि अमित सेठी ने कहा मेरा दायित्व कन्या सरल विवाह संयोजक का होने से शाखा समर्पण के हर पुनीत कार्य का हिस्सा बनने का सोभाग्य मिलता है ओर भारत विकास परिषद का शुभ संदेश पूरे शहर मे जाता है।
कार्यक्रम संयोजक संजय धवन ने बताया यह शाखा-समर्पण के द्वारा यह 6वां कन्या विवाह मे सहयोग है। इसमे अरविंद दूदावत, श्याम मांडिल, अजय अरोरा, राजकुमार विरमानी, महेश गौतम, भूपेन्द्र शर्मा, कैलाश अग्रवाल, राजकुमार राय, नरेन्द्र शिवहरे, अनूप चौहान, पंकज शर्मा, श्याम बंसल, संजय खण्डेलवाल, सीए मयूर गर्ग, सुरेन्द्र गुप्ता, अशोक राजपाल, लता गुप्ता, माया शाक्य आदि का सहयोग रहा है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, अमित सेठी, संजय धवन, विम्मी सचदेवा, गुलाब सिंह प्रजापति, पुरुषोत्तम अग्रवाल, महेश धीमान आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









