भाजपा के लिए संविधान पवित्र धर्मग्रंथ: पवैया
Nov 27 2025
ग्वालियर। संविधान के प्रति बेशर्त समर्पण ही राष्ट्र की अखंडता की गारंटी है। जिन्होंने अतीत में सत्ता के लिए संविधान से खिलवाड़ किया, वही आज संविधान खतरे में होने का भ्रम फैला रहे हैं। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया ने भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान दिवस आयोजित कार्यक्रम में कही।
पवैया ने कहा भाजपा के लिए संविधान एक पवित्र धर्मग्रंथ से कम नहीं है। उन्होंने शाहबानो केस का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने के लिए संविधान में संशोधन किया और 39वें व 42वें संशोधन कर आपातकाल जैसी तानाशाही को जन्म दिया। उन्होंने कहा, डॉ. भीमराव आंबेडकर से पं. नेहरू और कांग्रेस ने मृत्यु के बाद भी ईष्या नहीं छोड़ी और दिल्ली में उनके स्मारक की अनुमति तक नहीं दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि संविधान दिवस, हर साल 26 नवंबर को भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा ने 1949 में इसी दिन औपचारिक रूप से संविधान को अपनाया था, लेकिन यह बाद में, 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और लिखित संविधान हैं, जो नागरिक को संवैधानिक अधिकार देता है। नागरिकों को मौलिक कर्तव्यों के माध्यम से उनके कर्तव्यों का बोध कराता है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था और हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है, जो 1949 में भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
इस अवसर पर अभय चौधरी, विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, विवेक जोशी, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, राकेश खुरासिया, धर्मेन्द्र राणा, राजू सेंगर, सुधीर गुप्ता, श्रीमती हेमलता बुधोलिया,दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, डॉ. कुलदीप चतुर्वेदी, नवीन परांडे, जवाहर प्रजापति, राकेश खुरासिया, दीपक शर्मा, राघवेन्द्र कुशवाह, रमेश सेन, विनती शर्मा, हेमलता बुधौलिया, शर्मिला वर्मा, करूणा सक्सेना आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले ने एवं आभार मोर्चा के महामंत्री पोहप सिंह जाटव ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









