बालभवन में हुआ सामूहिक संविधान की उद्देशिका का वाचन
Nov 27 2025
ग्वालियर। आज ही के दिन 26 नवंबर को देश मे संविधान लागू हुआ था, इसी संविधान से भारतीयों को उनके अधिकार दिए गए थे। यह बात 75वें संविधान दिवस पर बालभवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने सामूहिक रूप से संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहाकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, लोकतंत्र की संविधान से रक्षा होती है, यहीं संविधान देशवासियों को उनके अधिकार देता है। इस अवसर पर राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत संविधान पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई। संविधान दिवस के अवसर पर मौजूद नागरिकों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में भी जानकारी दी जायेगी। विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को गणना पत्रक भरने एवं वर्ष 2003 की मतदाता नाम ढूंढने की बारीकियां समझाई गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिह जाटव, उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह घुरैया, अहिल्याबाई बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कलेक्टर रूचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त संघ प्रिय, जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









