संविधान दिवस पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया

Nov 27 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आयोजन की जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस होता है। इस अवसर पर निशुल्क चित्रांकन प्रतियोगिता फाइन आर्ट कालेज अचलेश्वर मंदिर के पास सुबह 11:30 से आयोजित की गई। इस चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को संविधान की प्रस्तावना का चित्रण करना था। आयोजन का संयोजक डॉ मनीष रस्तोगी, विशाल जैन को बनाया गया था सह संयोजक धीरज गोयल एवम  अशोक जैन थे।
आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र दिया गया व प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की सभी विजेता प्रतिभागियों को 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे पुरस्कृत किया जाएगा।