बहन-बेटियों के ख़िलाफ़ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले की हम निंदा करते हैं-प्रांताध्यक्ष मौर्य
Nov 26 2025
ग्वालियर । मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय महासचिव इंजी. एसडी.बाँशकार ने बताया कि क़ानूनन अजाक्स के वैधानिक प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य है। उक्त संदर्भ में हम पूर्व से ही प्रेस वक्तव्य जारी कर कंसोटिया एवं संतोष वर्मा आईएस के असामाजिक व विवादित छवि के बारे में अवगत कराते रहे हैं कि ये लोग अजाक्स के नाम पर सामाजिक सौहार्द बिगाडऩा चाहते हैं पर दुर्भाग्य वश किसी ने भी हमारे निवेदन पर कोई संज्ञान नहीं लिया।
जिस कारण स्वयंभू प्रांताध्यक्ष कंसोटिया द्वारा डॉ.अम्बेडकर मैदान तुलसी नगर भोपाल में अनाधिकृत रूप से आमसभा आयोजित करने का दुस्साहस किया गया, जिसकी परिनीति संतोष वर्मा जैसे विवादित आईएस के अमर्यादित व्यान ने पूरी कर दी है।
कंसोटिया का ध्येय अजाक्स में विवादित व्यक्ति को आगे लाकर अपने छुपे हुए मंसूबों को पूरा करना है।जिसमे सर्वप्रथम अजाक्स संगठन के होल्ड खाते से बैंक प्रबंधन से साँठगाँठ कर अवैध रूप से निकाले गए लगभग 65 लाख रुपए एवं अजाक्स भवन को आजीवन अपने अधिपत्य में संरक्षक बनकर बनाए रखना है।
अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अजाक्स के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के भविष्य को दाव पर लगाकर कंसोटिया एवं संतोष वर्मा वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का यह कृत्य जिसमे उन्होंने कहा कि जब तक ब्राह्मण अपनी बेटी को मेरे बेटे को दान नही कर देता या उससे संबंध नही बना लेता,तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।
जैसी अमर्यादित, असभ्य भाषा का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द बिगाडक़र अजाक्स संगठन की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया है। जो इनके मानसिक दिवालिया पन को उजागर करता है। किसी भी वर्ग समुदाय की देवी स्वरूप बहन-बेटी को वस्तु समझना हमारे संस्कार नहीं हो सकते इस प्रकार के अव्यावहारिक शब्दों का प्रयोग करने वाले असामाजिक तत्वों से अजाक्स का कोई लेना देना नहीं है।
प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य अजाक्स संगठन के दायित्वों का निर्वहन सम्पूर्ण समाज में सामाजिक सद्भावना और समरसता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर कर रहे है। जिस कारण उन्हें सर्वसम्मति से मप्रअधिकारी-कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। हम फर्जी प्रांताध्यक्ष अजाक्स संतोष वर्मा आईएस के उक्त व्यान की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









