आईबीएसईए का भारत के महारथी सम्मान 30 नवंबर को, 50 व्यक्तियों का चयन
Nov 26 2025
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार स्टार्टअप एवं उद्यमी संघ (आईबीएसईए) द्वारा आगामी 30 नवंबर को भारत के महारथी सम्मान का आयोजन किया है। यह सम्मान राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगामी 30 नवंबर को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इंडिया 2047 कॉन्फ्रेंस के साथ भारत के महारथी सम्मान आयोजित होगा।
उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुये कैंसर हास्पीटल एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ. बीआर श्रीवास्तव, आईबीएसईए की नेशनल एडवाइजर कविता सोनी, मध्यप्रदेश के वाइस प्रेसीडेंट राघव गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर से 50 ऐसे व्यक्तियों का चयन किया गया है, जिन्होंने विकसित भारत 2047 मुहिम में उत्कृष्ट योगदान देते हुए देश का नाम रोशन किया है। आईबीएसईए अब तक 18 राज्यों और 10 देशों में सक्रिय रहते हुए पिछले तीन वर्षों में 150 महारथियों को सम्मानित कर चुका है।
संस्था की सदस्य कविता सोनी ने बताया कि आईबीएसईए का लक्ष्य उद्यमियों को एक मजबूत मंच देना है। इसी के साथ भारत के महारथी सम्मान, युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने और लघु उद्योगों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पत्रकार वार्ता में डा गुंजन श्रीवास्तव, आईबीएसईए सदस्य आदित्य सोनी , जेसीआई अध्यक्ष श्याम नामदेव आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









