कारों पर सवार युवक हाथ में शराब की बोतलें लहराते हुए वीडियो में दिखे
Nov 26 2025
ग्वालियर। गत देर रात सडक़ पर दो कारों में सवार कुछ युवकों का हुड़दंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक चलती कारों के सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर शराब की बोतलें लहराते दिखाई दे रहे हैं। पीछे चल रहे एक अन्य कार चालक ने यह वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।
शराब के नशे में कारों पर सवार ये युवक हाथ में शराब की बोतलें लहराते हुए लगातार हुड़दंग मचाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर कारों और उनमें सवार युवकों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
वायरल वीडियो में ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस सडक़ पर ये युवक नशे में हुड़दंग मचा रहे थे, उसी दौरान वहां से अन्य दोपहिया और चारपहिया वाहन भी गुजर रहे थे। ऐसे में यदि कारें थोड़ी भी अनियंत्रित होतीं, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
इसके अलावा, जिन कारों पर सवार होकर ये युवक हुड़दंग मचा रहे थे, उन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। इससे पुलिस को युवकों और उनकी कारों का पता लगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। यह वीडियो सिरोल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना एक-दो दिन पुरानी बताई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









