शहर में निकली राम बारात,लोगो ने फूलों से स्वागत

Nov 25 2025

ग्वालियर। विवाह पंचमी पर मंगलवार को भक्ति और हर्षोल्लास के साथ राम बारात निकाली गई। शहर में निकली राम बारात का भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के चारों स्वरूपों की शोभा को निखार दिया।
मंगलवार सुबह फालका बाजार स्थित राम मंदिर प्रांगण से शंख, घंटों और जयघोषों के बीच राम बारात उत्साह के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा में राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ और महर्षि विश्वामित्र के विशेष झांकियों वाले रथ भी शामिल रहे, जिन्हें देखकर माहौल भक्तिमय हो गया।
राम बारात में शहनाई की धुनें, बैंड-बाजों की ताल और डीजे की गूंज माहौल को भक्तिमय कर दिया। महिलाएं पीले रंग की साडिय़ों में राम धुनों पर नृत्य करते हुए चल रही थीं।
 राम बारात ऊंट पुल, हाईकोर्ट और घोड़ा चौक से होती हुई सनातन धर्म मंदिर पहुंची। इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर को जनकपुरी के रूप में सजाया गया था।
जनकपुरी में हुआ विवाह
सनातन धर्म मंदिर में स्थित जनकपुरी परिसर में शुभ मुहूर्त में वरमाला और पैर पूजाई की रस्में संपन्न हुई। यहां प्रभु श्रीराम ने माता जानकी को वरमाला पहनाई। साथ ही भरत-मांडवी, लक्ष्मण-उर्मिला और शत्रुघ्न-श्रुतकीर्ति ने भी विधि-विधान से वरमाला डालकर विवाह-पूर्ण किया। इस अवसर पर जयवीर भारद्वाज, रामनारायण मिश्रा, अलका मिश्रा, शशि व्यास, शशि गोस्वामी, योगेंद्र दीक्षित, अर्चना चौहान, रेखा चतुर्वेदी आदि उपस्थि थीं।