हाईवे पर चलती बस में लगी आग,ड्राइवर ने बचाई 45 यात्री की जान
Nov 25 2025
ग्वालियर। गत रात एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस के टायर से चिंगारी निकलते देख वीडियो कोच बस के चालक ने तुरंत हाईवे किनारे गाड़ी रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब 20 मिनट के भीतर पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।
घटना के समय बस में 45 यात्री सवार थे। यह बस गुडग़ांव (गुरुग्राम), हरियाणा से पन्ना, मध्य प्रदेश की ओर जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दमकल दल को भी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
गत शाम हरियाणा के गुरुग्राम (गुडग़ांव) से वीडियो कोच बस क्रमांक यूपी93 सीटी 6747 मप्र के पन्ना के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। रात करीब 12 बजे जब बस पुरानी छावनी क्षेत्र के हाईवे से गुजर रही थी, तभी चालक की नजर बस के टायर से निकल रही चिंगारी पर पड़ी।
स्थिति को भांपते ही चालक ने बिना देर किए बस को हाईवे किनारे रोक दिया और तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकलने में मदद की। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलते ही कुछ ही क्षणों में आग अचानक तेज हो गई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिरकर जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, जब बस में आग लगी उस समय यात्री सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बस के एक पहिए से चिंगारी निकलती देख चालक ने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकलने की सूचना दी। समय रहते सभी यात्री बस से बाहर आ गए, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि यदि यात्री गहरी नींद में होते, तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









