भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एक बार फिर दिखाई मानवता, घायल को पहुंचाया अस्पताल
Nov 24 2025
भितरवार। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर मानवता दिखाई है। उन्होंने करहिया मार्ग पर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहे एक अधेड़ को अस्पताल पहुंचाकर पीडि़त मानव की सेवा करने का एक बार फिर संदेश देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। वहीं उनके द्वारा अस्पताल पहुंचाए गए घायल अधेड़ युवक को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को करहिया रोड़ पर सिघारन गांव के पास सिस की पुलिया पर सडक़ किनारे क्षतिग्रस्त बाइक के पास एक 55 वर्षीय अधेड़ घायल अवस्था में पड़ा था। इसके पास एक अन्य युवक भी चोटिल था। उसकी भी मोटरसाइकिल खड़ी थी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ बहुत देर से तड़प रहा था। कई लोग उसके पास से निकल गए किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की।
इसी मार्ग से कहीं जा रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की निगाह सडक़ किनारे उल्टे मुंह पड़े अधेड़ पर पड़ी तो। तत्काल अपना चार पहिया वाहन रोका। और कुछ राहगीरों की मदद से गंभीर घायल अधेड़ को अपने वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने दुर्घटना में घायल अधेड़ का प्राथमिक उपचार कर और गंभीर हालत होने पर उसे उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति का नाम ओमप्रकाश बघेल निवासी ग्राम रही का बताया गया है।
बताते हैं कि करहिया मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने ओमप्रकाश बघेल की स्कूटी में टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने बताया कि उक्त घायल अधेड़ के पास एक युवक भी चोटिल था। उसकी भी बाइक पड़ी थी। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश बघेल को पहले अस्पताल पहुंचाया गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रावत पिछले दिनों डबरा और नरवर मार्ग पर घायल अवस्था में पड़े घायलों को अस्पताल पहुंचाकर सराहनीय कार्य कर चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









