तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल ग्वालियर रेफर
Nov 24 2025
ग्वालियर। डबरा के पिछोर रोड पर एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गत देर रात दही गांव के पास हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार चीनौर थाना क्षेत्र के ग्राम मेना निवासी धर्मेंद्र शाक्य और कल्लू शाक्य डबरा के गिजौर्रा थाना क्षेत्र स्थित लखनौति गांव से देवता पूजन कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे डबरा-पिछोर रोड पर दही गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से घायलों को डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है ताकि उस पर उचित कार्रवाई की जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









