शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला व्यापारी पकड़ा,52 दिनों से फरार था
Nov 24 2025
ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी पिछले 52 दिनों से फरार था और हाल ही में समाधिया कॉलोनी में छिपा हुआ था।
पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं को भाजपा नेता बताता था। उसके समाधिया कॉलोनी में ठिकाना बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। अब जैसे ही आरोपी घर से बाहर निकला, टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी मुक्तेश जैन, निवासी हीरा मार्केट, दुष्कर्म के मामले में वांछित था। सूचना मिलने पर एक पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश में लगाया गया था। दो दिनों की निगरानी के बाद आरोपी पुलिस ने पकड़ लिया।
बतादें कि पीडि़ता, जो ग्वालियर थाना क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला है, अपने पति द्वारा प्रताडि़त किए जाने के कारण पिता के साथ रहती है और छह साल पहले उसकी पहचान कैश डायरी का काम करने वाले मुक्तेश जैन से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती बढ़ी और उन्होंने सोने-चांदी के काम में साझेदारी शुरू कर दी।
महिला का आरोप है कि मुक्तेश ने शादी का झांसा देकर अप्रैल 2020 (लॉकडाउन) से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता रहा।
मामला दर्ज होने के बाद भाजपा ने आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। व्यापारी संघ ने भी उसकी सदस्यता खत्म कर दी थी। इसके बाद से ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पकड़ कर उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









