ब्राह्मण समाज विवाह पंचमी पर श्रीराम सहित चारों भाइयों की बरात निकालेगा

Nov 23 2025

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में सभी वर्गों के सहयोग से नगर में पहली बार विवाह पंचमी 25 नवंबर मंगलवार को दोपहर 11 बजे प्रभु श्रीराम के साथ उनके तीनों अनुज भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न की बरात बैंड बाजों के साथ निकालेगा। बरात फालका बाजार स्थित श्रीराम मंदिर से शुरू होगी और जनकपुरी सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी। जहां द्वारचर की रस्म के साथ वरमाला होगी। बरात में चारों भ्राताओं की झांकी शामिल रहेंगी। श्रीरामलीला समारोह समिति ऊंट पुल से पहले बरात का अभिवादन करेगी।
महासमिति के. संस्थापक डा. जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने राममंदिर प्रागंण में मीडिया से चर्चा से बताया कि अयोध्या अवधपुरी श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न स्वरूप का पूजन महापौर शोभा सिकरवार, विधायक डा सतीश सिकरवार, पूर्व मंत्री माया सिंह शुभारंभ करेंगे।