कैट प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद भारत सिंह कुशवाह से की मुलाकात
Nov 23 2025
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले के विकास एवं अधुनिकीकरण के लिये सभी जन प्रतिनिधियों से सहयोग मांगा जा रहा है। इसी संबंध में कैट का प्रतिनिधि मण्डल ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह के निवास पर मिला। कैट के प्रतिनिधि मण्डल के साथ एमआईटीएस आर्कीटेक्ट विभाग की विभागाध्यक्ष अंजली पाटिल एवं शिवानी सिंह भी मौजूद थी।
संासद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मेले का जो स्टेक्चर है उसका संधारण कितनी राशि में हो सकेगा एवं इस परिसर का उपयेाग वर्ष भर कैसे हो इसके बारे में हमें विचार करना चाहिये। शौचालय, छत्रियां, सडके, दुकाने इनके साथ साथ हमें परिसर का उपयोग बढाने के ऊपर भी फोकस करना चाहिये। हम इस योजना को बनाकर लाये तत्पश्चात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मिल कर अपनी बात रखेगे।
कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने 12 सूत्रीय आग्रह पत्र भी सांसद को सौपा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव निश्चित रूप से सकारात्मक द्ष्टिकोण रखकर मेले के विकास के लिये राज्य शासन की स्वीकृति प्रदान करायेंगे, बशर्ते हमें मेला परिसर का उपयोग वर्ष भर करना चाहिये।
कैट के प्रतिनिधि मण्डल में भूपेन्द्र जैन, रवि गुप्ता, मुकेश जैन, मुकेश गुप्ता, मुकुल कन्थरिया, निधि अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मयूर गर्ग, अजय अग्रवाल, आकाश जैन, आकाश वरूआ, पवन मित्तल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









