अस्पताल और अंधाश्रम में कराया भोजन एवं की 650 किलो हरे चारे की सेवा

Nov 23 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा निरंतर की जा रही सामाजिक सेवा के क्रम में शनिवार को जयारोग्य अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके अटेंडरों के लिए भोजन (दाल चावल) वितरण की सेवा की गई, एवं रविवार को 650 किलो हरे चारे की सेवा शालिनी त्रिपाठी, अंकित तिवारी, प्रमोद शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राकेश बंसल, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, कीर्ति के सहयोग से की गई, एवं दाल की चुनी का भोग गौमाता को लगाया गया। गौसेवा उपरांत मंडल के सदस्य आशीष बंसल के सहयोग से माधव अंधाश्रम में नेत्रहीन बालकों को भोजन की सेवा की गई।
उक्त सेवाओं में मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, कार्यकारिणी सदस्य पुनेश पाल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संतोष शिवहरे, शरद पाल, शांतनु सिंह, संजीव गुप्ता,अविनाश बंसल आदि सदस्य उपस्थित थे।