कार्यकर्ताओं का यह सम्मान मेरे लिए ऊर्जा का स्रोत-शैलेन्द्र बरुआ

Nov 22 2025

ग्वालियर। मप्र भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ के भिंड नगर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बरुआ का काफिला प्रात: 9 बजे ग्वालियर से रवाना हुआ।  मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने फूलमालाओं, आतिशबाज़ी और नारेबाज़ी के बीच उनका स्वागत किया।
 भिंड पहुँचने पर शैलेन्द्र बरुआ का स्वागत समारोह सर्किट हाउस पर आयोजित किया गया। जहाँ पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेन्द्र कुशवाह, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, अभय यादव, रोमेश महंत, सुनील दुबे, अमित दुबे सहित स्थानीय नेताओं, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह सम्मान उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है और वे संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्र को मजबूत व परम वैभव के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी हरिओम गौतम, कुलदीप चतुर्वेदी, परमानन्द श्रीवास, प्रयाग सिंह तोमर, निर्दोष शर्मा देवेन्द्र प्रजापति, रामदास माहौर आदि उपस्थित रहे।