पुलिस ने शुरू किया मुस्कान की टोकरी अभियान

Nov 22 2025

ग्वालियर। बेटी की पेटी अभियान की तर्ज पर पुलिस ने अब मुस्कान की टोकरी नामक नई पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। एएसपी अनु बेनीवाल कन्या विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय और आईटीआई में पहुंचीं, जहां करीब तीन हजार - छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। 
इस दौरान छात्राओं ने सबसे ज्यादा मनचलों की शिकायतें कीं। जिस पर एएसपी ने उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कुछ छात्राओं ने टोकरी में अपनी-अपनी शिकायतों को लिखकर भी डाला। 
बताया गया है कि सबसे ज्यादा छात्राएं राह चलते मजनुओं और महाविद्यालय के पास खड़े होने वाले असामाजिक तत्वों से परेशान हैं। इस संबंध में एएसपी अनु बेनीवाल का कहना है कि छात्राओं को शहर में कुछ स्थानों पर आते-जाते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारा प्रयास है कि छात्राओं को अच्छा माहौल उपलब्ध कराया जाए।