नगर में चोरों का आतंक बरकरार, श्री हनुमान मंदिर से चोरी कर ले गए दान पेटी
Nov 21 2025
भितरवार। स्थानीय पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से चोरों का आतंक बरकरार है। पुलिस की सुस्ती से बुलंद हुए हौसलों के साथ चोर नगर में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन बाद एक बार फिर अज्ञात चोर पुलिस को चुनौती देते हुए वार्ड क्रमांक 9 करहिया मार्ग पर स्थित श्री हनुमान मंदिर से दान पेटी चोरी कर ले गए। चोरों ने दिनदहाड़े इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दान पेटी में से रुपए निकालकर उसे मंदिर के पास बगीचे में छोड़ गए। मंदिर के पुजारी ने दान पेटी से हजारों रुपए चोरी होने की आशंका व्यक्त है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर अज्ञात चोरों ने वार्ड क्रमांक 9 राजापुर कॉलोनी के पास करहिया मैन रोड़ पर स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर को निशाना बनाया। मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर में घुसे अज्ञात चोर दान पेटी उठाकर मंदिर के बगल वाले गेट से निकल गए। बताते हैं कि चोरों ने बड़े आराम से मंदिर के बगीचा में दान पेटी खोलकर रुपए निकाले, और बगीचा में पेड़ों से अमरूद तोडक़र खाए। इसके बाद दान पेटी के रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए।
शुक्रवार को सुबह 5 बजे के आसपास मंदिर के पुजारी रामदास महाराज ने मॉर्निंग वॉक पर गए युवा सतेंद्र किरार, अशोक पाठक को मंदिर में चोरी होने की जानकारी दी। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने बताया कि दोपहर जब में आराम कर रहा था। तभी मंदिर में कुछ लोग घुस आए और वे दान पेटी उठाकर ले गए। रुपए निकालकर चोर दान पेटी को बगीचा में छोड़ गए।
सतेंद्र किरार, अशोक पाठक के साथ मौजूद मंदिर के महाराज रामदास महाराज ने बताया कि दो युवक थे जिनकी 18 से 20 साल की उम्र होगी। वे मुख्य द्वार से मंदिर में आए और दान पेटी लेकर मंदिर के बगल के गेट से बगीचा में निकल गए। जहां उन्होंने अमरूद तोडक़र खाए। और रुपए निकालकर दान पेटी को छोडक़र भाग खड़े हुए। पूछने पर मंदिर के पुजारी ने बताया कि पुलिस का नंबर न होने पर पुलिस को सूचना नहीं कर पाए।
वहीं सतेंद्र किरार ने बताया कि लगभग एक साल पहले श्री हनुमान जी के मंदिर के सामने राजन के स्थान पर बेटीबाई की पुरानी प्रतिमा अज्ञात चोरों ने खंडित कर दी थी। इस वारदात का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई। वहीं उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर ने लगातार चोरी की वारदातें हो रहीं हैं। स्मैक बिक रही है। पुलिस इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिससे लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी माहौल है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात नगर में अज्ञात चोरों ने एक किराने और एक मोटर पार्ट्स की दुकान के ताले चटकाकर हजारों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं इससे पूर्व बिजली विभाग के एई और अन्य दो व्यसाइयों के घर लाखों की चोरी की गई थी। और 11 नवंबर को करैरा मार्ग पार्वती नदी के पुल के पास स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर से भी अज्ञात चोर हजारों का माल चोरी कर ले गए। वहीं एक दिलवरी बॉय के साथ लूट की वारदात हुई थी। लगातार ऐसी वारदातों से नगर के लोग काफी भयभीत हैं। पुलिस आज तक इन वारदातों का खुलासा नहीं कर पाई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









