सर्दी के मौसम में रैन बसेरा पहुंचने लगे यात्री

Nov 21 2025

ग्वालियर। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, तापमान रात में 9 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है, ऐसे में लोगों को रात बिताने के लिए नगर निगम के बने रैन बसेरा का सहारा मिल रहा है। सबसे अधिक लोग बस स्टैण्ड के पास बने रैन बसेरा में रात बिताने के लिए पहुंच रहे हैं। रैन बसेरा में लोगों को बिस्तर के साथ कंबल आदि मिलने से उन्हें राहत मिल रही है। 
ग्वालियर में हालांकि सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू नहीं किया है, लेकिन फिर भी रात में सर्दी बढ़ रही है। रात में तापमान 9 से 10 डिग्री होने के कारण लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है, ऐसे में बाहर से आने वाले यात्रियों को रात बिताने के लिए रैन बसेरा सबसे बेहतर विकल्प साबित हो रहा हैं। यहां पर लोग फ्री में आसानी से ठहर सकते हैं, साथ ही यहां पर महिलाओं के लिए अलग से रूम बना हुआ है।