मेला व्यापारी संघ ने दिया ज्ञापन

Nov 21 2025

ग्वालियर। मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया के नेतृत्व में मेला सचिव एसके त्रिपाठी को ज्ञापन देकर रोष जताया कि पिछले साल तक दुकानें लगाने वाले दुकानदारों की दुकानों को पोर्टल पर दर्ज नहीं किया गया है। इस कारण इन दुकानदारों को दुकानों से वंचित होने का खतरा मंडरा रहा है।
ज्ञापन देने वालों में महेन्द्र भदकारिया, महेश मुदगल, अनिल पुनियानी, उमेश उप्पल, जगदीश उपाध्याय, अनुज गुर्जर, हरिकांत समाधिया, संतोष उपाध्याय आदि थे।