गुजरी महल में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी को आम नागरिक नि:शुल्क देख सकेंगे

Nov 21 2025

ग्वालियर। पुरातत्विक धरोहरों एवं संस्कृति के प्रति छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं जनसामान्य में जन-जागृति एवं अभिरुचि लाने के उद्देश्य से विश्व धरोहर सप्ताह के तहत पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में केन्द्रीय संग्रहालय गुजरी महल में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगित्ता में लगभग 362 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विश्व धरोहर सप्ताह 25 नवम्बर तक मनाया जाएगा। छायाचित्र प्रदर्शनी को दर्शकों के अवलोकन के लिये 7 दिवस तक के लिये नि:शुल्क रखा गया है।