फूलबाग गुरुद्वारा में नए दरबार साहिब हाल के लिए कार सेवा शुरू हुई
Nov 21 2025
ग्वालियर। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव फूलबाग में नए दरबार साहिब विस्तार के लिए कार सेवा शुरू हुई। भाई जसप्रीत सिंह ने गुरबानी कीर्तन किया। अरदास के बाद हुक्मनामा साहिब पंजाब से बाबा सेवा सिंह कार सेवा खंडूर साहिब ने संगत को संबोधित किया। इसके बाद संगत ने कार सेवा शुरू की। उसके बाद पूरी संगत ने लंगर ग्रहण किया।
फूलबाग गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे मौजूदा सुविधाओं पर दबाव बढ़ गया है। इसलिए गुरुद्वारा परिसर में 90 बाई 80 फीट की एक बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी। इस पार्किंग के ऊपर एक विशाल और आधुनिक दरबार हॉल (कीर्तन दरबार हॉल) का निर्माण होगा। यह नया हॉल पुराने हॉल से काफी बड़ा होगा। इसमें एक साथ बड़ी संख्या में संगत बैठ सकेगी।
कार सेवा में लक्खा सिंह, कुलवंत सिंह, अजीत सिंह, जतिंदर सिंह, हनुवंत सिंह कोचर, किरपाल सिंह, रवि बग्गा, सिंह सेठी, सतनाम सिंह, संतोख सिंह, संतोख सिंह, हरदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









