सुरक्षित जीवन के लिए हेलमेट लगाना चाहिए: एएसपी बेनीवाल

Nov 21 2025

ग्वालियर। यातायात पुलिस ग्वालियर एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यातायात जागरूकता विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण का आयोजन इन्द्ररगंज चौराहे पर किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एएसपी अनु बेनीवाल आईपीएस उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथि एएसपी अजीत सिंह चौहान, एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय क_ल, थाना प्रभारी यातायात धनंजय शर्मा उपस्थित थे। यह अभियान पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के मार्ग दर्शन और दिशा निर्देश में चलाया जा रहा है।
एएसपी ने कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए हर व्यक्ति को हेलमेट लगाना चाहिए। सडक़ पर होने वाली दुर्घटना रोकने के लिए हेलमेट धारण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में सर्वाधिक मौतें उन लोगों की होती हैं, जो बगैर हेलमेट पहने वाहन चलाते हैं। उन्होंने कहा कि आज सांकेतिक रूप में लोगों को हेलमेट बांटे गए ताकि उन्हें इस बात का एहसास हो कि हेलमेट हमारे लिए कितना आवश्यक है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कठ्ठल ने बताया संस्था की ओर से यातायात पुलिस के सहयोग से इंदरगंज चौराहे पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एएसआई कमलेश कुमार विजय गर्ग रामकुमार गोयल भी उपस्थित थे।