प्राकृतिक चिकित्सा केवल एक उपचार पद्धति नहीं-हरिओम गौतम
Nov 20 2025
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा ग्वालियर जिले में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित थे। सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ सुरेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएनओ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम गौतम ने की।
सेमिनार में प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित उपचार पद्धति के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा एक ऐसी प्रणाली है जिसमें सूर्य, जल, वायु, मिट्टी, योग, ध्यान एवं प्राकृतिक आहार के माध्यम से शरीर को स्वस्थ बनाने पर जोर दिया जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके, संतुलित दिनचर्या, योग एवं प्राणायाम के लाभ, तनाव प्रबंधन तथा हानिकारक जीवनशैली से बचने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया गया।
हरिओम गौतम ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा केवल एक उपचार पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने का वैज्ञानिक और सरल मार्ग है। यह प्रकृति के पाँच तत्व—जल, वायु, सूर्य, मिट्टी और आहार—के माध्यम से तन, मन और शरीर को संतुलित रखने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोगों को प्रकृति के करीब रहकर स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य था।
सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नागरिक, समाजसेवी तथा स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्राकृतिक चिकित्सा को जीवनशैली में अपनाने का संकल्प दिलाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
ग्वालियर जिले में प्राकृतिक चिकित्सा विषय को लेकर जागरूकता रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित किये गये। उपरोक्त आयोजनों में रामदास माहौर, श्रीमती प्रीति मिश्रा, जयनारायण श्रीवास्तव, श्रीमती उर्मिला कुशवाह एवं अमित ढींगरा का विशेष योगदान रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









