संस्था ने 151 छात्राओं को किया सम्मानित
Nov 20 2025
ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 18 की अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि शताब्दीपुरम स्थित इंडीकिड्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया कार्यक्रम कि अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। विशिष्ट अतिथि शालिनी द्विवेदी, पूनम परिहार, डॉ सीबी शर्मा, गिर्राज शर्मा एवं बालकिशन शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि जय प्रकाश राजौरिया ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है। आज हमारे देश की कई बेटियों ने विश्व में हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। बेटियों के सम्मान से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है।
वहीं डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था ने छात्राओं को सम्मानित करने का संकल्प लिया है ओर आज रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर हम इंडीकिड्स पब्लिक स्कूल की 151 छात्राओं को सम्मानित कर रहे है।
इस अवसर पर डॉ सीबी शर्मा एवं बालकिशन शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई दी। वहीं गिर्राज विंध्य सेवा समिति के अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने छात्राओं को कहा कि हमें बेटियों को भी शिक्षा प्रदान करनी चाहिए जिससे वह परिवार का नाम रोशन कर सके।
इस अवसर पर मधु शर्मा, शकुन्तला पांडे, श्रीमती मंजूलता पाल, भारती राठौर, अनीता चौहान, करुना झा, रीमा भदौरिया, काजल भदौरिया, सविता सिंह, शारदा श्रीवास्तव, सपना सिकरवार, मीनू शर्मा, पलक भदौरिया, भावना शर्मा, मोनिका चौहान, कृष्णा शर्मा, भावना शर्मा एवं रामनरेश तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनिता चौहान एवं आभार पूनम सिंह परिहार ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









