साजिश के शिकार हुए संत आशारामजी बापू: भागवताचार्य इंद्रदेव

Nov 19 2025

ग्वालियर। हजीरा में भागवत कथा निमित्त पधारे भागवताचार्य इंद्रदेव महाराज ने साक्षात्कार में बताया कि संत आशाराम बापू मिशनरियों और दुष्ट ताकतों की साजिश का शिकार हुए, क्यों कि धर्मांतरण में बहुत बड़ी बाधा बने हुए थे। प्रकृति सहाय हुई धीरे-धीरे न्यायिक प्रक्रिया के चलते राहत मिली है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है अति शीघ्र बापू जी भक्तों के बीच आकर सत्संग की अमृत वर्षा को द्रुत गति से चलाएंगे। हमारी मंगल कामना भी यही है। मेरी सरकार से अनुरोध है कि अवस्था को देखते हुए तत्काल छोड़ देना ही मानवीय आधार है।
ग्वालियर आगमन पर संत आशाराम बापू भक्तों ने उनके आवास पर माल्यार्पण कर इंद्रदेव महाराज का स्वागत किया। जिसमें आश्रम संचालक अर्जुन भाई, प्रधान सिंह भदौरिया, बलबीर सिंह परमार, आदित्य भदौरिया, ज्ञान सिंह भाई, बीपीएस सेंगर, अखिलेश शर्मा, राजीव शिवहरे, सीबी शर्मा, प्रदीप गुर्जर, श्रीमती कल्पना शर्मा, लता खत्री, उर्मिला सोनी, बबीता जसेजा, अंजू चंदेल, कौशल्या रायकवार, कुसुम चंदेल, सरोज शर्मा आदि शामिल रहे।