मेले को आधुनिक बनाने के प्रयास तेजी से हों
Nov 19 2025
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा मेला बचाओ जनसभा माधव मंगल गार्डन तारघर जयेन्द्रगंज पर आयोजित की गई। इस जनसभा को संबोधित करते हुए कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हैं कि 120 साल पुरानी इस धरोहर को आधुनिक रूप से विकसित करने के लिए प्रयास करें। जिस प्रकार उन्होंने अपने बचपन में मेला घूमा था, कम से कम हमारी नई पीढ़ी के जो बचपन के बच्चे हैं, वो इस मेले में कुछ देख सकें ऐसा इस मेले को कर दो।
कैट व्यापारिक दृष्टि के राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान खोते जा रहे इस मेले को बचाने को लिए जन आंदोलन खड़ा कर रही है। इसी कड़ी में अनेक वक्ताओं ने आग्रह किया कि केन्द्र और राज्य सरकार हस्तक्षेप कर ग्वालियर व्यापार मेले को आधुनिक बनाने के प्रयास करे। दाल बाजार के पूर्व अध्यक्ष गर्ग ने सभा को संबोधित करते हुए इसके विकास के लिए आवश्यक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। सभा की अध्यक्षता इलेक्ट्रोनिक व्यवसाई केदार गुप्ता ने की और जनसभा का संचालन दिलीप पंजवानी द्वारा किया गया।
बैठक में ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी, महेश मुदगल, अनुज गुर्जर, संतोष उपाध्याय, कैट के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग आदि ने उपस्थित होकर अपनी बात रखी।
सभा में निरुपमा मालपानी, कविता जैन, निधि गर्ग, बबिता डावर, रश्मी अग्रवाल, ज्योति गोले, दीप्ति सांघी, निशा जैन, अंकिता जैन, भारती महेश्वरी, मोहन गर्ग, बबलू गुप्ता, फालका बाजार, अजय चौपड़ा, कृष्ण बिहारी गोयल, आरएस गुप्ता, मंसूरी, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









