पत्थरबाजी करने बालों के प्रति थाना प्रभारी का रवैया रहा नरम
Nov 18 2025
भितरवार। गत शनिवार को नगर के वार्ड 9 में व्यवसाई लखन सोनी और राघवेंद्र रावत के बीच हुए झगड़े का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आगे भाग रहे लखन सोनी के पीछे राघवेंद्र रावत के साथ कई लोग भागते दिख रहे हैं। जिससे इस झगड़े में की गई पत्थर बाजी को लेकर थाना प्रभारी द्वारा की गई कार्रवाई पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
झगड़े में तलवार लहराने पर थाना प्रभारी ने लखन सोनी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। और राघवेंद्र रावत के खिलाफ केवल धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी।
उल्लेखनीय है कि गत शनिवार शाम को नगर के बस स्टैंड के पास वार्ड क्रमांक 9 की एक गली में रहने वाले व्यवसाई लखन सोनी का राघवेंद्र रावत से विवाद हो हुआ था। बाइक निकालने पर हुए विवाद ने थोड़ी ही देर में झगड़े का रूप ले लिया। झगड़े में लखन सोनी तलवार निकाल लाया था। जिस पर राघवेंद्र रावत ने अपने कुछ साथियों के साथ लखन सोनी पर पत्थर फेंके। झगड़े में तलवार लहराने और पत्थरबाजी का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने तलवार लहराने वाले लखन सोनी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की कार्रवाई की थी।
वहीं थाना प्रभारी श्री कुशवाह ने पूछे जाने पर कहा था कि दूसरा कोई पक्ष नहीं हैं इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की। हालाकि थाना प्रभारी ने बाद में राघवेंद्र रावत के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया था।
वहीं इस झगड़े से काफी दहशत में आए वार्ड 9 के रहवासियों ने बताया कि कई लोग लखन सोनी पर पत्थर फेंक रहे थे। ऐसा लग रहा था आज कोई बड़ी अनहोनी हो जाएगी। दहशत के माहौल के बाद भी थाना प्रभारी श्री कुशवाह ने झगड़े को लेकर कोई जांच नहीं की।
मंगलवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कई लोग राघवेंद्र के साथ लखन सोनी के पीछे भागते दिख रहे हैं। जिससे रहवासियों की यह बात सिद्ध होती है। कि लखन सोनी पर कई लोगों ने पत्थर बरसाए थे। थाना प्रभारी ने पत्थर बाजी करने वाले कई लोगों के खिलाफ नरम रवैया अपनाते हुए कोई उपयुक्त कार्रवाई नहीं की। ऐसी स्थिति में पुलिस के खिलाफ नगर में नाराजगी का माहौल बना हुआ है। लोग पुलिस प्रशासन को जमकर कोस रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









