जेयू:मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
Nov 18 2025
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी सेंटर में मंगलवार को लगातार बदलती दुनिया और जीवनशैली का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते तनाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका और उसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालना था।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. साधना श्रीवास्तव ने बताया कि आज के समय में तेज़ी से बदलते परिवेश, डिजिटल जीवनशैली, सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव और प्रतिस्पर्धा ने युवाओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि चिंता, तनाव, अनिद्रा, अकेलापन और अवसाद जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे निपटने के लिए जागरूकता और परस्पर संवाद बेहद आवश्यक है।
अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु डॉ. राजकुमार आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन ही बेहतर निर्णय लेने, लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने में सहायक होता है।
कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लगातार भागदौड़ और असंतुलित जीवनचर्या के कारण तनाव का स्तर बढ़ रहा है, जिससे युवाओं में व्यवहारिक परिवर्तन, चिड़चिड़ापन और कार्यक्षमता में कमी देखी जा रही है। उन्होंने छात्रों को योग, ध्यान, संतुलित दिनचर्या, डिजिटल डिटॉक्स और स्वस्थ सामाजिक संपर्क अपनाने की सलाह दी।
कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच विकसित करने, बदलती जीवनशैली के प्रभाव, समय प्रबंधन, रिश्तों में संवाद बनाए रखने और मानसिक समस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
अंत में प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों,शोधार्थियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह, प्रो. एसके श्रीवास्तव, प्रो. हेमंत शर्मा, प्रो. सुमन जैन, डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. सुनीषा कुलकर्णी सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









