यूथ हॉस्टल ग्वालियर ने स्थापना दिवस पर किया समाजसेवियों का सम्मान
Nov 18 2025
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल ग्वालियर की ओर से 35वां स्थापना दिवस और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन जयेंदगंज स्थित माधव मंगल वाटिका में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विशिष्ट अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य और राज्य शाखा सचिव श्रीपाद कुंडले शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विजय गर्ग ने की।
समारोह के दौरान विकलांग और मानसिक रोगियों की सेवा में योगदान देने वाले विकास गोस्वामी, पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों पौधे लगाने वाले सरदार लक्खा सिंह, 1962, 65 और 71 के युद्ध में भाग लेने वाले कर्नल रमेश चंद्र सक्सेना और 104 बार रक्तदान करने वाले जितेंद्र जाजू का सम्मान किया गया।
सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रमोद कुमार गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया, जबकि कुलगुरु ने देश के संस्कारों से जुडऩे का संदेश दिया। इस अवसर पर एनसीसी छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया किया और बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. समीर भार्गव ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









