संजय कुमार मप्र अजाक्स के प्रांतीय महासचिव बने
Nov 18 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश अनुसूचित-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) में मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय (पीएचई) इंदौर परिक्षेत्र संजय कुमार को संगठन का प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य, कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष विशेष गढ़पाले की सहमति तथा मुख्य स्टेट समन्वयक श्यामलाल डोहरिया की अनुशंसा पर की गई।
संगठन ने विश्वास जताया है कि संजय कुमार के नेतृत्व से इंदौर संभाग सहित पूरे प्रदेश में अजाक्स की गतिविधियों में नई सक्रियता आएगी तथा संगठनात्मक मजबूती को गति मिलेगी।
संजय कुमार को प्रांतीय महासचिव बनने पर चौ. मुकेश मौर्य, विशेष गढ़पाले, श्यामलाल डोहरिया, रामकिशोर दाहिया, रामेश्वर पटेल, डॉ अनिल कुमार अर्गल, किशोरीलाल चौहान, महेन्द्र कौशल, हुकमचंद सूर्यवंशी, कमलेश जाटव, व्रन्दावन लुड़ेरे, ईजी. मनीष गौतम, राकेश सागर, मनोहर कटारिया, आरबी एस धारिया, शांति प्रकाश राजौरिया आदि ने बधाईयां प्रषित की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









