बेटियों ने शिक्षा में अपना परचम लहराया है-डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

Nov 18 2025

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की नेहा अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्वालियर के समस्त विद्यालयों में उत्कृष्ट छात्राओं  का सम्मान कर रही है। इसी क्रम में  जयेंद्रगंज स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि सब इंस्पेक्टर पायल शर्मा थीं। कार्यकम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। विशिष्ट अतिथि बंटी बघेल, अभिषेक भार्गव, जितेन्द्र सिंह आजाद विद्यालय प्राचार्य एवं समाज सेवी मोहन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर पायल शर्मा ने कहा कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिदिन नए नए आयाम लिख रही है। और भविष्य में भी यह अपने माता पिता का नाम रौशन करेंगी।
संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि बेटियों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है।संस्था ने इस वर्ष 2100 छात्राओं को सम्मानित करने का संकल्प लिया है और अभी तक 800 छात्राओं को उत्कृष्ठ छात्रा सम्मान से सम्मानित किया है। वहीं बंटी बघेल ने कहा कि बेटियां हमारे घर की रौनक होती है। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय की होनहार छात्राओं ने विद्यालय का नाम कई बार रौशन किया है और आगे भी करेंगी।
इस अवसर पर उमेश सिंह, गीता इन्दोरिया, सरिता त्रिपाठी, विनीता जैन, चेतना चौहान, वर्षा थरेजा, हेमा शाक्य, सुनीता गुप्ता, कीर्ति देशपांडे, ज्योति कुमारी, राजेन्द्र आर्य, आरके श्रीवास्तव, हरदेश गुप्ता, अजय सिंह, मीनू गोयल, कविता मीणा एवं ममता आर्य उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन नीतू तोमर एवं आभार नेहा भार्गव ने व्यक्त किया।