चिकित्सालय में बच्चे की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
Nov 18 2025
ग्वालियर। मगलवार सुबह गुब्बारा फाटक स्थित शिवजी बाल चिकित्सालय पर एक बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। आनन-फानन में अस्पताल के स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संया में पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार गुड़ा-गुड़ी का नाका के रहने वाले सतीश भदौरिया ने गत रोज अपने 6 वर्षीय पुत्र रुद्र को बुखार आने पर उपचार के लिए गुब्बारा फाटक स्थित शिवजी बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया था।
मंगलवार को सुबह अचानक ही रुद्र की तबियत बिगडऩे लगी और कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल के डाक्टर और स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल स्टॉफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने और डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
परिजनों ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह तक बच्चा बिल्कुल ठीक-ठाक था और बातचीत कर रहा था लेकिन अचानक से उसका स्वास्थ्य बिगड़ा और उसने पल भर में दम तोड़ दिया। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए स्टॉफ इधर-उधर हो गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









