कलेक्टर चौहान ने सर्दी को ध्यान में रखकर स्कूलों का समय बदला

Nov 18 2025

ग्वालियर। ग्वालियर में सर्दी का सितम बढऩे लगा है। सुबह की शुरुआत हल्की धुंध से होने लगी है और न्यूनतम तापमान भी 9 से 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सुबह-सुबह मासूम ठंड में कांपते हुए स्कूल जाते नजर आ रहे हैं। 
यही कारण है कि कलेक्टर रूचिका चौहान ने सर्दी के मौसम में बच्चों की सुविधा, सुरक्षा व आवागमन को ध्यान में रखकर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईएसई से संबद्ध सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के ब‘चों की कक्षायें अब प्रात: 9 बजे के बाद ही लगाई जा सकेंगी। साथ ही छठवीं से लेकर बारहवीं तक की कक्षायें प्रात: 8.30 बजे के बाद ही लगाई जा सकेंगी। 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
यह रहेगा 20 नवंबर से स्कूलों का समय
सर्दी के मौसम में बच्चों की सुविधा, सुरक्षा व आवागमन को ध्यान में रखकर स्कूलों के समय में 20 नवंबर से बदलाव किया गया है। जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईएसई से संबद्ध सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के बच्चों की कक्षाएं अब सुबह 9 बजे के बाद ही लगाई जा सकेंगीं। साथ ही छठवीं से लेकर बारहवीं तक की कक्षाएं सुबह 8.30 बजे के बाद ही लगाई जा सकेंगीं।