बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर पचोरी परिवार ने कराया विशाल भंडारा
Nov 17 2025
भितरवार। प्रबोधिनी एकादशी पर जन्मे दीन दुखियों के दाता, हारे के सहारे के नाम से प्रख्यात बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव संपूर्ण देश दुनिया में कई प्रकार के आयोजन कर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भितरवार नगर के पचोरी परिवार द्वारा ग्वालियर के हनुमान चौराहा पर पहुंचकर बाबा के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकडों लोगों ने पहुंच कर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की।
ग्वालियर के हनुमान चौराहे पर भितरवार के पचोरी परिवार सतीश नारायण पचौरी, सत्यनारायण पचौरी, रवि नारायण पचौरी, अनुराग, धनंजय, युवराज, प्रतिंजय आदि परिवार जनों के द्वारा बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भितरवार और डबरा से लेकर अन्य जगहों के लोग भी शामिल होने के लिए पहुंचे। और सभी ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण करते हुए समूचे क्षेत्र में सुख समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित नवाब सिंह किरार, दीपक, अमन, ऐश्वर्या तेमहद, जलज जोशी, अंकुर, शुभम अग्रवाल आदि लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









