रामेश्वरदास की पुण्यतिथि पर हुआ सुंदरकांड का पाठ

Nov 17 2025

ग्वालियर। शहर के प्राचीन ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला के सत्रहवें पीठाधीश्वर महंत रामेश्वरदास महाराज की पुण्यतिथि पर वर्तमान पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांगीतिक सुंदरकांड का पारायण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्राण लोग उपस्थित थे। 
सत्रहवें पीठाधीश्वर महंत रामेश्वरदास महाराज की पुण्यतिथि पर सुंदरकाण्ड का सांगीतिक पारायण आयोजित किया गया। इसके लिए आगरा, बरेली, कानपुर और ग्वालियर के श्रद्धालु खासकर महंत रामेश्वरदास से दीक्षित शिष्यगण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शाला के वर्तमान पीठाधीश्वर स्वार्मी रामसेवकदास के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठाने में सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया और सभी के लिए मंगलकामनाएं की।
इस अवसर पर हरिनारायण पाठक, अजय पाठक, सर्वेश चंद्र शर्मा, मदन पांडे, लव भारद्वाज, श्रीमती पुष्पा तिवारी आदि उपस्थित थे। आरती के साथ इस अनुष्ठान का समापन हुआ।