बच्चे देशभक्तों के किरदार में दिखे

Nov 17 2025

ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और व्याख्यान रखा गया। फैंसी ड्रेस में बच्चे महापुरुषों के किरदार में थे। इसके बाद बच्चों ने समूह गायन किया। भाषण देते हुए उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू आदि के देश के विकास में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
स्कूल की प्रधानाध्यापक डॉ. भारती यादव ने कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्हें अनुशासन में रहकर आगे बढऩा चाहिए।