सिंधिया कन्या विद्यालय पहुंचे आयरलैंड के राजदूत

Nov 17 2025

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय परिसर में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव के लिए आयरलैंड के राजदूत केविन केली का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या निशि मिश्रा ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर करियर काउंसलर उर्वशी पांडे भी उपस्थित रहीं।
विद्यालय में छात्राओं के साथ हुए संवादात्मक सत्र में वाणी सिंह, हनाया महाजन और वैदेही शर्मा ने उनके करियर, जीवन के सबक और भारत-आयरलैंड सहयोग पर प्रश्न पूछे। अपने संबोधन में केली वैश्विक नागरिकता के प्रति ने शांति, शिक्षा, मानवाधिकारों और आयरलैंड की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को सहानुभूति, सांस्कृतिक समझ और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
मीडिया प्रभारी वैशाली श्रीवास्तव ने बताया सत्र के बाद उन्होंने परिसर, रोबोटिक्स लैब, संकल्प कक्ष तथा अन्य शैक्षणिक स्थलों का निरीक्षण किया। और विद्यालय की सामाजिक पहल संकल्प की सराहना की। जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाते हैं।