सनातन धर्म मंदिर में मनी उत्पन्ना एकादशी

Nov 17 2025

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में उत्पन्ना एकादशी श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। पंडित रमाकांत शास्त्री ने भक्तों को एकादशी व्रत की कथा सुनाई। इस अवसर पर भगवान चक्रधर एवं गिरिराज धरण का विशेष मनमोहक श्रंगार किया गया। भगवान चक्रवती की राधा रसोई में निर्मित फलाहारी व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भक्तों ने दान पुण्य कर, पुण्य लाभ प्राप्त किया। नियमित भक्तों ने ठाकुर जी को भावपूर्ण भजन सुनाए। 
उल्लेखनीय है उत्पन्ना एकादशी के दिन ही सभी एकादशी उत्पन्न हुई थी इसलिए इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंघल, प्रदीप सिंघल, राजेश गर्ग, बृजेश पाठक, राधेश्याम मंगल, मुकुल, आदि उपस्थित थे।