ब्राह्मणों का दीपावली मिलन व अन्नकूट हुआ

Nov 17 2025

ग्वालियर। मोहना में दीपावली मिलन आयोजन युवा सोच ब्राह्मण युवाओं के द्वारा अन्नकूट का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में गुरुदेव चुनाखो खो सरकार, कथावाचक अयोध्या धाम गोपाल कृष्ण महाराज, रानी घाटी गौशाला से प्रेमानंद महाराज, विशाला आनंद महाराज, गुरुदेव निश्चलानंद महाराज, मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर उपस्थित रहे।
अन्नकूट का कार्यक्रम में सभी ग्रामों से आए विप्र बुजुर्ग युवा साथी, जन सेवक, आयोजन समिति के सदस्यों के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम  संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड से प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात संतों के सम्मान समारोह भंडारा प्रसादी के साथ समापन हुआ।
अन्नकूट का कार्यक्रम में रामबाबू कटारे, महेश मुदगल, किशन मुदगल, विजय कब्जू, जगदीश उपाध्याय, राजेश नायक, पंडित दीपक शर्मा,  जितेंद्र पांडे, पंडित राजेंद्र भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।