मतदाता पुनरीक्षण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Nov 17 2025
ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य जिले में किया जा रहा है। इसके तहत मतदाताओं के घरों तक गणना पत्र पहुँचाने और उसको भरकर वापस लेने का कार्य जिले में तेजी के साथ किया जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सिटी सेंटर में स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय को कॉलोनी में पहुंचकर गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन किया।
उन्होंने मतदाता एवं पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ से भी प्रक्रिया के बारे में समझा। इस मौके पर एसडीएम अतुल सिंह, संबंधित क्षेत्र के बीएलओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को तेजी के साथ पूर्ण करें। मतदाताओं को प्रपत्र भरने में अगर किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो उसका निराकरण भी करें। शहरी क्षेत्र में बीएलओ के सहयोग के लिये नगर निगम का एक कर्मचारी भी लगाया गया है। सहयोगी कर्मचारी भी पूरा सहयोग लेकर तेजी के साथ कार्य पूर्ण किया जाए।
कलेक्टर चौहान ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं नगर निगम के कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य की नियमित अपर आयुक्तों को भी निर्देशित किया है मॉनीटरिंग करें और जिन लोगों को उक्त कार्य में लगाया गया है उन्हें तेजी के साथ कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









