कलेक्टर के निर्देश पर ग्वालियर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 वाहन किए जब्त
Nov 17 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। विक्की फैक्ट्री के पास राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह त्वरित छापामार कार्रवाई कर अवैध रेत से भरे कुल 20 वाहनों को जप्त किया। इनमें 17 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 मिनी ट्रक और एक अतिरिक्त ट्रॉली शामिल है। सभी वाहनों को झांसी रोड थाना अंतर्गत सुरक्षार्थ अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही मध्यप्रदेश खनिज अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर रुचिका चौहान एसएसपी धर्मवीर सिंह के साथ कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकली थीं। इसी दौरान ग्वालियर-झाँसी. रोड पर विक्की फैक्ट्री तिराहे के समीप रेत से भरी ट्रॉलियाँ खड़ी नजर आई। कलेक्टर ने तुरंत राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश के तत्काल बाद ही टीम मौके पर पहुंची और अवैध रेत परिवहन में संलिप्त वाहनों को पकडऩे में सफलता पाई।
अवैध रेत कारोबार के विरुद्ध की गई यह त्वरित व प्रभावी कार्रवाई ने जिले में सख्त संदेश दिया है कि अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई में अनुविभागीय दंडाधिकारी अतुल सिंह, तहसीलदार कुलदीप दुबे, सीएसपी हिना खान, ट्रैफिक डीएसपी अजित सिंह चौहान, केपी तोमर, शक्ति सिंह, घनश्याम सिंह यादव, प्रशांत सहित पुलिस व राजस्व अमला शामिल रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









