गली क्रिकेट टी 10 लीग 2025 का शुभारंभ, कबीर पार्क का विजयी आगाज
Nov 17 2025
ग्वालियर। क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य वार्ड 11 में गली क्रिकेट टी 10 लीग 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच कबीर पार्क एवं यादव क्लब के बीच खेला गया जिसमें कबीर पार्क की टीम ने 8 विकेट से विजय प्राप्त कर लीग में विजई आगाज किया।
उल्लेखनीय है कि शहर के युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए विभिन्न वार्डों में गली क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत वार्ड 11 के अंतर्गत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद श्री प्रदीप रत्नाकर गुड्डू के संयोजन में गली क्रिकेट टी 10 लीग 2025 का आयोजन गोशपुरा नंबर एक पुरानी पुलिस चौकी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें विजेता टीम को 11000 का नगद पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को 5100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच कबीर पार्क और यादव क्लब के बीच में हुआ जिसमें कबीर पार्क 8 विकेट से विजय हुई।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश शेखावत, दारा सिंह सेंगर, योगेन्द्र तोमर, महेश गौतम, अशोक तोमर, गुड्डु रत्नाकर आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









