राजमाता साहब ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया-सुरेंद्र शर्मा
Nov 17 2025
ग्वालियर। राजमाता साहब वास्तव में लोकमाता थीं। राजपरिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने भौतिक सुखों का परित्याग करके देश और जनता की भलाई के लिए कंटकाकीर्ण पथ अपनाया। विचारधारा के आधार पर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने में राजमाता का अतुल्नीय योगदान है। यह बात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सोमवार को सिटी सेंटर स्थित पार्टी की संस्थापक सदस्य श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही।
श्री शर्मा ने कहा, राजमाता ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया और जनता के बीच विश्वास का सेतु निर्मित किया। वह अपने सैद्धांतिक मूल्यों, ईमानदारी, सादगी और प्रतिबद्धता के कारण सर्वप्रिय और सर्वसम्मानित रहीं। उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक के रूप में और भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, शिवसिंह यादव, वीरेंद्र गुर्जर, डॉ. शिवेंद्र सिंह राठौड़, रोहित शर्मा, विवेक शर्मा, बंटी त्यागी, मोनू कंसाना, दिलीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









