भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दूसरी बार आए

Nov 16 2025

ग्वालियर। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल का दूसरी बार ग्वालियर आगमन हुआ। वह वंदेभारत एक्सप्रेस से ग्वालियर आए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल का भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। वंदेभारत एक्सप्रेस से आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ।
स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद विवेक नारायण सेजवलकर, विजय दुबे, विधायक मोहन सिंह राठौर, विधायक प्रीतम लोधी, सभापति मनोज तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, रामबरन सिंह गुर्जर, मुन्नालाल गोयल, महेंद्र सिंह यादव, मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, जवाहर प्रजापति आदि मौजूद थे।