बजरंग भक्त मंडल ने की 701 किलो हरे चारे की सेवा

Nov 16 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मण्डल द्वारा निरंतर 6 वर्षों से प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम में रविवार को जनकताल स्थित गौशाला में अपने सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से 701 किलो हरे चारे की सेवा की गई। मंडल अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल की सामाजिक गतिविधियों के लिए आरोग्य भारती एवं चित्रांश फुहार महिला मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया एवं आज की गौसेवा शालिनी त्रिपाठी, अंकित तिवारी, घनश्याम साहू, प्रसाद मुले, संजय श्रीवास्तव, राकेश बंसल, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे एवं डीडवाना ओली वालों के सहयोग से की गई।
इस सेवा में अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, पुनेश पाल, राम किशोर मंगल, संजीव गुप्ता, राजीव जादौन, दीपक शर्मा, भावना मोहिले आदि सदस्य उपस्थित थे।