भाजपा ने बाबा साहब को हमेशा सम्मान देने का काम किया है- भगवान परमार
Nov 15 2025
ग्वालियर। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने शनिवार को फूलबाग स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने कहा कि वे लोग जो संविधान लेकर घूम रहे हैं जिन्होंने बाबा साहब का अपमान किया था और बाबा साहब को चुनाव हराने का काम किया था, और हमने और हमारी विचारधारा ने बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया था, बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम किया था, बाबा साहब के पंचतंत्र बनाने का काम किया था, हमने बाबा साहब के संविधान को संविधान दिवस के रूप में मनाने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि देश में दो प्रकार की विचारधारा है एक परिवार वाली विचारधारा, भ्रष्टाचार वाली विचारधारा और एक राष्ट्रवादी विचारधारा, एक सामाजिक समरसता वाली विचारधारा जो सबका साथ सबका विश्वास और सब का विकास को लेकर चलने वाली विचारधारा है और एक विचारधारा ऐसी है जो परिवार को, भ्रष्टाचार को और जितने भी देशद्रोही संगठन है उनको समर्थन करने वाली सरकार है।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने नारा दिया था कि हम गरीबी हटाएंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका, लेकिन जब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनने लगी तब अनुसूचित जाति मोर्चा के लोग कांग्रेस से हटकर भाजपा से जुडऩे लगे तब भाजपा की सरकारों में सामाजिक समरसता और समानता का भाव देकर अनुसूचित जाति मोर्चा के लोगों का विकास किया और आज अनुसूचित जाति आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, विनय जैन, राजू पलैया, हरीश मेवाफरोश, पप्पू बडौरी, संतोष गोडयाल, धर्मेंद्र आर्य, मुरारीलाल मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, शिवराम जाटव, ओमप्रकाश धनोल, प्रमोद चौहान, बलराम मंडेलिया, सुनील श्रीवास्तव, विरजू शिवहरे, अखिल राजोरिया, सुनील नगेले, भीकम खटीक, पार्षद कुमारी भावना कनौजिया, श्रीमती ममता आर्य, श्रीमती रेखा कुशवाह, बालकिशन जाटव, विनोद चतरे, दारा सिंह जाटव, अर्जुन जाटव सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









