अस्तित्व फाउन्डेशन ने नन्हे सपनों के साथ मनाया बाल दिवस

Nov 14 2025

ग्वालियर। अस्तित्व फाउन्डेशन ने नन्हें सपनों के साथ पाठशाला नाका चंद्रबदनी केंद्र पर झांसी रोड थाना के उप निरीक्षक आशीष शर्मा की उपस्थिति बाल दिवस मनाया।
इस अवसर पर आशीष शर्मा ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चों को महत्वपूर्ण सुरक्षा जागरूकता दी। जैसे डिजिटल अरेस्ट से बचाव, गुड टच-बैड टच की समझ, और गलत दिशा में ले जाने वाले तत्वों से सतर्क रहने की जानकारी। साथ ही बच्चों को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है, इसका महत्व और पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा बच्चों के प्रति प्रेम के बारे में भी बताया गया, जिससे बच्चों को इस दिन का वास्तविक उद्देश्य समझ आया। कार्यक्रम में सेवार्थ पाठशाला के अध्यक्ष ओमप्रकाश दीक्षित तथा अस्तित्व फाउंडेशन की ओर से दीपा जादौन, नियति राठौर, सोनाली अरोरा, वाणी चौहान, निशा जैन और अनीता मंगल उपस्थित रहीं।